Current Affairs की तैयारी कैसे करें? फॉलो करें 9 आसान टिप्स 

आज के समय में अधिकांश छात्र सरकारी नौकरी में अपनी रूचि रखते है। ऐसे में नौकरी की प्राप्ति हेतु काफी ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है। कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स के लिए करंट अफेयर भी काफी ज्यादा जरूरी होते है। इसके लिए विद्यार्थी जी तोड़ मेहनत करते है, इसके बाद भी कई मामलों में पीछे रह जाते है। अगर आपको भी जानना है कि Current Affairs की तैयारी कैसे करें, तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। 

अगर बात कि जाए करंट अफेयर्स की तो इन्हें याद करना और इन्हें पढ़ना काफी ज्यादा मुश्किल होता है।हर दिन बहुत सारे नई नई खबरें आती रहती हैं, और सबको याद कर पाना लगभग असंभव के समान होता है। कोई ना कोई जरूरी खबर छूट ही जाती है, आपकी इन्हीं उलझनों को दूर करने के लिए हम खास टिप्स लेकर आएं है। उन तरीकों को फॉलो करना शुरू करें और फिर देखें कि आप कैसे सफल होंगे। 

Current Affairs क्या होता है?

इतिहास की जानकारी तो लगभग सभी को होती है।  इतिहास में कुछ ऐसी घटनाएं हुई है, जिन्हें हम आज भी याद करते हैं। यह घटनाएं सुखद भी होती है, और कभी-कभी दुखद भी होती है। बीते हुए समय को इतिहास कहा जाता है, लेकिन जिसका लिखित विवरण उपलब्ध है, उन्हें ही इतिहास का दर्जा दिया जाता है। इतिहास बनने की प्रक्रिया आज भी जारी है। कुछ ऐसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय या फिर किसी भी क्षेत्र की घटनाएं जो की पहली बार हुई है या फिर यह घटनाएं काफी ज्यादा समय के बाद होती है, तो इन्हें भविष्य में इतिहास का दर्जा दिया जाएगा। लेकिन वर्तमान में इन्हें करंट अफेयर्स कहा जाता है। 

यदि आप भी किसी कॉम्पिटेटिव परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको भी यह बात जरूर ही पता होगी की करंट अफेयर्स कितने ज्यादा जरूरी होते हैं। यदि आपकी करंट अफेयर में अच्छी खासी पकड़ है, तो फिर एग्जाम को क्लियर करना आपके लिए आसान हो सकता है। हम प्रतिदिन जो खबरें पढ़ते है, उसे ही करेंट अफेयर्स कहा जाता है। 

Current Affairs को याद करना मुश्किल क्यों है?

यदि आप भी किसी कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो फिर आपने यह बात कभी ना कभी महसूस जरूरी की होगी कि करंट अफेयर को याद रख पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप रेगुलर रिवीजन नहीं करते हैं, तो फिर आप चीजों को जल्दी ही भूल भी जाते है। लेकिन यह भी जान लेना जरूरी है कि पूरे के पूरे करंट अफेयर्स को लंबे समय तक मेमोरी में रखना नामुमकिन है। 

हर दिन कोई ना कोई ऐसी खबर आती रहती है, जो करंट अफेयर की श्रेणी में सम्मिलित हो जाती है। हर दिन की खबरों को याद रखना तो लगभग असंभव ही है। लेकिन कुछ टिप्स और ट्रिक के माध्यम से आप ज्यादा से ज्यादा करंट अफेयर्स को याद रख सकते हैं। 

9 टिप्स से Current Affairs की तैयारी करें:

जिस तरह से व्यक्ति किताब पढ़ता है, उसी तरह से करंट अफेयर्स को नहीं पढ़ा जा सकता है। करंट अफेयर को पढ़ने के लिए एक अलग ही रणनीति बनानी होती है, तभी आप इन्हें याद कर पाएंगे। करंट अफेयर्स में ऐसे बहुत सारे टॉपिक होते हैं, जो बहुत ही ज्यादा बोरिंग होते हैं। ऐसे में उन टॉपिक के साथ डील कर पाना सबके बस की बात नहीं होती है। 

लेकिन हमारे द्वारा बताए जाने वाले तरीकों के द्वारा यदि आप करंट अफेयर्स को कवर करने की कोशिश करते हैं। तो फिर आपको पॉजिटिव रिजल्ट्स ही मिलेंगे। प्रारंभ के 1 से 4 दिन तक तो कुछ खास समझ में नहीं आएंगे। लेकिन उसके बाद जब आप चीजों को अच्छे से समझने लगेंगे, तो आपको इसमें रुचि भी आने लगेगी। 

1.न्यूज़पेपर पढ़ें 

बहुत सारे स्टूडेंट अपने एग्जाम की तैयारी के लिए न्यूज़ पेपर को महत्व देते हैं। इसमें करंट अफेयर्स इश्यूज काफी ज्यादा विस्तार पूर्वक बताए जाते हैं। अर्थात, डेली करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए न्यूज़ पेपर काफी ज्यादा मददगार सिद्ध होते हैं। अखबारों के द्वारा देश-विदेश की सारी घटनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

इसके अलावा न्यूज़ पेपर हिंदी, इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध होती है। ऐसे में हिंदी माध्यम के साथ-साथ इंग्लिश माध्यम के छात्रों को भी न्यूज़ पेपर पढ़ने में परेशानी नहीं होती है। 

2.टीवी से हर दिन की खबर जाने

वैसे तो बहुत सारे लोग टीवी को बच्चों का दुश्मन मानते हैं। लोगों का मानना होता है कि टीवी देखने से बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन अगर इसका प्रयोग सकारात्मक रूप से किया जाए, तो परिणाम भी सकारात्मक ही मिलते हैं। टीवी के माध्यम से भी आप अपनी करंट अफेयर्स को स्ट्रांग कर सकते हैं। इसके लिए आपको टीवी में न्यूज़ चैनल को देखना होगा। आप राज्यसभा टीवी, लोकसभा टीवी या फिर डीडी न्यूज़ के करंट अफेयर संबंधित कार्यक्रम को भी देख सकते हैं। ऐसा करने से आपको वर्तमान में चल रही सारी घटनाएं तो समझ में आ ही जाती है। इसके अतिरिक्त आपको इससे अपनी परीक्षा में भी मदद मिल जाएगी।  

3.इंटरनेट या गूगल सर्च करें

करंट अफेयर्स को कंप्लीट करने के लिए आपको इंटरनेट का भी प्रयोग करना पड़ेगा। हालांकि, न्यूज़ पेपर और टीवी के माध्यम से तो आपको वर्तमान में सिचुएशन के बारे में जानकारी मिलेगी। लेकिन करंट अफेयर के इर्द-गिर्द घूम रहे प्रश्नों के उत्तर के लिए तो आपको इंटरनेट का प्रयोग करना ही पड़ेगा। जैसे अभी कोई करंट में किसी देश में गृह युद्ध प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में आपके लिए यही करंट अफेयर होगा कि किस देश में गृह युद्ध प्रारंभ हुई है। इसके अतिरिक्त अगर आपके मन में अन्य प्रश्न है, जैसे किसी देश को देश का दर्जा कब मिला? किसी देश की सबसे लंबी नदी कौन सी है? किसी देश की सबसे खास बात कौन सी है? इत्यादि जैसे प्रश्नों के उत्तर की प्राप्ति हेतु आपको इंटरनेट का प्रयोग  करना ही होगा। डेली करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए आप गूगल में सर्च करें करंट अफेयर सर्च दुनिया आपको डेली करंट अफेयर्स यहां से प्राप्त होंगी।

4.सोशल मीडिया की मदद ले

सोशल मीडिया को अक्सर भटकाव का ही दर्जा दिया जाता है। लेकिन अगर इसका प्रयोग समझदारी से किया जाए, तो आपकी पढ़ाई में यह काफी ज्यादा सहायता प्रदान कर सकता है। अधिकांश लोग तो सोशल मीडिया का प्रयोग मनोरंजन हेतु किया करते हैं। लेकिन अगर आप इसका प्रयोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए करते हैं, तो आपको इससे काफी ज्यादा फायदा मिलेगी।

आपकी जानकारी हेतु हम आपको इस बात से अवगत करवा दे कि सोशल मीडिया पर कई सारे ऐसे लोग भी हैं, जो परीक्षा से संबंधित सामग्रियों को शेयर करते हैं। इसके अलावा टेस्ट सीरीज का भी सहारा आप यहां से ले सकते हैं। इसके लिए आप व्हाट्सएप या टेलीग्राम के स्टडी ग्रुप से जुड़ सकते हैं। यहां से आपको सभी करंट खबरों की अपडेट प्राप्त होती रहेगी। जिससे कि आपको सरकारी नौकरी के लिए सभी करंट अफेयर्स के मुद्दे एक ही जगह आसानी से मिल जायेंगे। 

5.यूट्यूब चैनल से पढ़ें

आजकल यूट्यूब से आपको हर तरह के क्लास मिल जाते है, आप जिस भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उसका क्लास ज्वाइन करें। इन यूट्यूब चैनल के माध्यम से आपको करेंट अफेयर्स की भी तैयारी करवाई जाती है। आपको हर दिन इनका क्लास देखने के लिए कम से कम 1 घंटे का समय जरूर देना होगा। यहां आपको मुफ्त में कई वीडियो मिल जायेंगे, जहां हर दिन से लेकर महीने भर का सामायिक खबरें मिल जाती है। 

आप चाहे यूपीएससी की तैयारी कर रहे हो, स्टेट पीसीएस की या फिर किसी अन्य सरकारी नौकरी की, यूट्यूब आपके लिए मददगार हो सकता है। यदि आप लाइव क्लास नहीं कर सकते है, तो इन चैनलों से आपको बाद में भी वीडियो मिल जाते है। 

6.न्यूज़ एप्लीकेशन इंस्टॉल करें

करंट अफेयर्स की तैयारी के लिए आप यदि चाहे तो कुछ न्यूज़ एप्लीकेशंस को भी इंस्टॉल कर सकते हैं। जिससे आपको नियमित रूप से करंट अफेयर्स से संबंधित जानकारी प्राप्त होती रहे। आपको शिक्षा या फिर भर्ती से संबंधित जानकारियां भी यहां से प्राप्त होगी। जैसे भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है? भर्ती के लिए कौन योग्य है? एग्जाम का सिलेबस क्या है? इत्यादि। 

आप करंट अफेयर्स न्यूज़ के लिए डेली हंट एप्लीकेशन को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा Unacademy, Adda, Byjus, इत्यादि जैसे खास एग्जाम की तैयारी करवाने वाले ऐप आप इस्तेमाल कर सकते है। 

7.मंथली करेंट अफेयर्स मैगजीन पढ़ें

आपको मार्केट में करेंट अफेयर्स की कई बुक या मैगजीन मिल जाएंगी। आप अपनी परीक्षा के अनुसार उनका चुनाव कर सकते है, जिससे अच्छा स्कोर करने में मदद मिले। आपको मार्केट से महीने भर का या फिर सालाना मैगजीन मिल सकता है, दोनों में ही वन लाइनर भी मिल जाते है। 

इन बुक में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर के करेंट अफेयर्स मिल जाते है। आपको अलग अलग दिनों में घटित खास खबरों के बारे में भी ज्ञान इन किताबों से मिल जाता है। इनकी मदद से आपको ज्यादा से ज्यादा सवालों के जवाब भी मिल जाते है। 

8.करंट अफेयर पढ़ने के लिए रणनीति बनाएं

करंट अफेयर्स को अच्छी तरह से पढ़ने के लिए आपको एक स्ट्रेटजी तैयार करनी होगी। यदि आप ऐसा नहीं करते है, कुछ समय तक करंट अफेयर्स न्यूज़ को पढ़ेंगे, उसके बाद यह काफी ज्यादा बोरिंग लगने लगेगा और आप पढ़ना छोड़ देंगे। ऐसे में अगर आप करंट अफेयर्स के लिए एक रणनीति बना लेते हैं, तो फिर आपको करंट अफेयर्स को पढ़ने में तो आसानी होगी ही। इसके अतिरिक्त आपकी परीक्षा की भी तैयारी साथ में हो जाएगी। 

आपको सबसे पहले अपने दिन को अच्छी तरह से शेड्यूल करके बांटना होगा। जिसमें कि आप यह बातें समझ सके कि आपको कब न्यूजपेपर पढ़ना है? कब न्यूज़ चैनल को देखना है? कब करंट अफेयर्स मैगजीन को पढ़ाना है? इत्यादि। 

9.प्रैक्टिस जारी रखें

अगर आप डेली करंट अफेयर्स करना चाहते हैं, तो फिर आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि प्रैक्टिस को कभी ना टाले। करंट अफेयर्स को ज्यादा समय तक याद नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में अगर आप करंट अफेयर्स को नियमित रूप से रिवाइज नहीं करते है, तो इन्हें भूलने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। 

आपको करंट अफेयर्स को डेली, वीकली और मंथली रिवाइज करना है। इस तरह से आप खबरों को ज्यादा लंबे समय तक याद रख सकेंगे। एक बार खबर पढ़ने के बाद आपको उसे अपनी भाषा में लिखने की कोशिश करनी चाहिए। इस तरह से आप उन्हें जल्दी भूल नहीं पाएंगे। 

निष्कर्ष:-

आज हमने आपको बताया कि Current Affairs की तैयारी कैसे करें ताकि आपको हर एग्जाम में सफलता प्राप्त हो। इस पोस्ट के माध्यम से डेली करंट अफेयर्स को पढ़ने, सीखने और समझने की रणनीति के अतिरिक्त करंट अफेयर्स को अलग-अलग माध्यम से किस प्रकार से पढ़ा जा सकता है, इसके बारे में भी हमने उल्लेख किया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख को पढ़ने के बाद आपको करंट अफेयर्स को पढ़ने और समझने में आसानी होगी। ऐसे ही 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment