Doctor कैसे बनें? पढ़ें पूरी जानकारी

बचपन से ही हम सबने सुना है कि आगे चल कर डॉक्टर या इंजीनियर बनना। आज भले जमाना काफी बदल गया है, लेकिन इनका क्रेज अभी तक वैसा ही बना हुआ है। आज के पोस्ट में हम सभी लोग इस बात पर चर्चा करेंगे कि Doctor कैसे बनें और इसके लिए क्या-क्या करना होता है। इस फील्ड में जाने के लिए आपको कई चरणों से गुजरना पड़ता है, इन्हीं सबके बारे में हम विस्तार से बताएंगे। 

डॉक्टर बनने के लिए आपको कोर्स का चुनाव करना पड़ता है और प्रैक्टिस करने के बाद ही आप एक सफल चिकित्सक बन पायेंगे। इस लेख को अंत तक पढ़ें और सही पथ पर चल कर अपनी मंजिल प्राप्त करें।

विषय दिखाएँ

डॉक्टर बनने का प्रमुख कोर्स कौन कौन सा है? 

हमारे देश में जब भी लोग डॉक्टर बनने के विषय में सोचते हैं, तो मुख्य रूप से दो प्रकार के कोर्स का ही नाम लिया जाता है। उनके बारे में संक्षिप्त जानकारी कुछ इस प्रकार से है-

1.MBBS

MBBS मतलब की बैचलर ऑफ़ मेडिकल एंड बैचलर ऑफ सर्जरी एक अत्यंत लोकप्रिय अंडर ग्रेजुएट मेडिकल डिग्री प्रोग्राम है। जो उन लोगों के लिए काफी ज्यादा सहायक है, जो मेडिकल प्रोफेशन को अपनाना चाहते हैं। छात्र को दाखिले के डेट से लेकर 9 साल के भीतर ही इस कोर्स को पूरा करना होता है। सामान्यतः तो इस कोर्स को पूरा करने में 5.5 साल से लेकर 6 साल का समय लगता है, लेकिन इसमें प्रैक्टिस पूरा करने के बाद ही लाइसेंस मिलता है। 

2.BDS 

BDS करने के लिए आपको 12th में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स से 50% अंक लाकर के पास होना होगा। इसके बाद आपको नीट एग्जाम को क्वालीफाई करना होगा। यदि आप नीट अच्छे अंक से क्वालीफाई कर लेते हैं, तो आप सरकारी कॉलेज में BDS कोर्स कर सकते हैं। BDS का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी होता है। यह ब्रांच खास दांतों से संबंधित होते है, जिसकी मांग आजकल खूब बढ़ी हुई है। 

डॉक्टर की क्या ड्यूटी होती है?

एक डॉक्टर को गॉड का दूसरा रूप माना जाता है क्योंकि इनकी सबसे पहली ड्यूटी अपने मरीज की जान बचाना होता है। सिर्फ डिग्री लेने और प्रैक्टिस करने से ही कोई व्यक्ति डॉक्टर नहीं बन जाता। उसके अंदर कुछ खास गुण होने चाहिए और अपनी जिम्मेवारियों को उठाने की क्षमता भी उनके पास होनी चाहिए। उन्हीं ड्यूटी या जिम्मेदारियों के बारे में हम आपको बताने वाले है। 

  • एक डॉक्टर वहीं होता है, जो अपने मरीजों की बातों को पहले ध्यानपूर्वक सुनें। उन्हें क्या समस्या है, किस दिक्कतों से गुजर रहे है, आदि। इससे उन्हें समझ में आता है कि इसे क्या बीमारी हो सकती है और इसका इलाज कैसे किया जा सकता है। 
  • यदि सिर्फ सुनने से इलाज नहीं किया जा सकता है, तो मरीज को अन्य टेस्ट के लिए बोला जाता है। इन टेस्ट से एक डॉक्टर पता लगा सकते है कि मरीज को अंदुरूनी क्या तकलीफ हो रही है। 
  • चाहे दिन हो या रात, यदि मरीज को कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर सब कुछ छोड़ कर उनका इलाज करते है। उन्हें अपनी प्राथमिकता में पेशेंट्स को ही रखना होता है। 
  • मरीज को ठीक करने के लिए किन दवाइयों की आवश्यकता पड़ेगी या फिर ऑपरेशन करना पड़ सकता है। इन सभी के बारे में भी डॉक्टर ही सलाह देते है ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ सकें। 

Also Read: CDO ऑफिसर कैसे बनें? जाने योग्यता, कार्य, और सैलरी 

किस तरह का डॉक्टर बनना है?

अगर बात की जाए मेडिकल फील्ड की, तो आज के इस समय में साइंस ने इस फील्ड में इतनी तरक्की कर ली है कि गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज अब मिल चुका है। डॉक्टर बनने के समय सारे स्टूडेंट को यह चुनने का भी मौका मिलता है कि वह कौन सा डॉक्टर बनना चाहते है। मेडिकल स्टूडेंट अपनी इच्छा अनुसार किसी एक विषय पर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। डॉक्टर कितने तरह के होते है, इसके बारे में हम आपको नीचे में बताएंगे। 

  1. पीडियाट्रिशन
  2. गाइनेकोलॉजिस्ट
  3. साइकेट्रिस्ट
  4. डर्मेटोलॉजिस्ट
  5. कार्डियोलॉजिस्ट
  6. वेटेरिनेरियन
  7. न्यूरोलॉजिस्ट
  8. थेरेपिस्ट
  9. साइकोलोजिस्ट
  10. ऑडिओलॉजिस्ट
  11. डेंटिस्ट
  12. एलर्जिस्ट
  13. एंडोक्रिनोलोजिस्ट आदि

सारे मेडिकल स्टूडेंट्स के पास ऊपर बताए गए विषय से संबंधित विशेष डॉक्टर बनने का अवसर होता है। मेडिकल स्टूडेंट्स अपनी रूचि के अनुसार किसी भी फील्ड में जा सकते हैं। 

डॉक्टर बनने के लिए क्या विशेषता चाहिए?

डॉक्टर बनना बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसमें काफी अधिक पढ़ाई करनी पड़ती है। इसके साथ ही साथ स्टूडेंट को खुद में कुछ गुणों को भी शामिल करना पड़ता है। अगर आप भी एक डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो फिर आपको भी खुद में नीचे बताए स्किल्स को डेवलप करने की कोशिश करनी चाहिए। डॉक्टर एक ऐसा पेशा है, जिसमें सालों की मेहनत और वर्षों का तजुर्बा लगता है। इसके बाद ही कहीं पर एक सफल डॉक्टर का मौका मिल पता है। 

1.मरीज की बातों को सुन सकें

डॉक्टर बनने के हर मोड़ में कम्युनिकेशन स्किल आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। यह आपको अपनी बात कहने में तथा दूसरे लोगों की बात समझने में काफी मदद करती है। यह गुण इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए काफी जरूरी होता है। मरीज से बात करना उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझना, विचार करना तथा हालात के अनुसार उन्हें जवाब देना, यह एक बहुत बड़ी स्किल होती है। आपको कम बोलते हुए लोगों की बातों को ध्यान से सुनना है और उसके अनुरूप ही कुछ कहना है। 

2.अपने इमोशन पर कंट्रोल कर सकें

कई बार डॉक्टर के सामने कुछ ऐसी परिस्थितियों आ जाती है, जिन्हें हैंडल करने के लिए उन्हें इमोशनली काफी ज्यादा स्ट्रांग होना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका नेचर काफी ज्यादा सॉफ्ट है, या फिर काफी ज्यादा बोल्ड है, तो फिर यह आपके करियर के आड़े आ सकता है। परिस्थिति के अनुरूप ही आपको अपने इमोशनल्स पर काबू रखना है, और फिर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना है। 

3.समस्या को हल करने का गुण

डॉक्टर बनने के बाद कई बार ऐसी समस्याएं देखीं जाती है, जिसका समाधान शीघ्र करना ज्यादा जरूरी होता है। ऐसे में अगर आपकी प्रॉब्लम सॉल्विंग कैपेसिटी अच्छी नहीं है, तो आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसलिए आपको खुद में प्रॉब्लम सॉल्विंग कैपेसिटी को डेवलप करना होगा। हालांकि यह गुण एक या दो दिन में तो डेवलप नहीं होने वाली है, लेकिन समय के साथ निरंतर प्रयास से आप खुद में यह क्वालिटी ला सकेंगे। 

4.डीटेल्स पर ध्यान देने की कला

इस पेशे में बारीक से बारीक चीज पर ध्यान देना होता है, और उसका एनालाइज करना पड़ता है। ताकि रोगी के शरीर या फिर उसके मन की बीमारी को बेहतर तरीके से समझा जा सके। छोटी से छोटी बात पर ध्यान देने के लिए आपको खुद को ट्रेन करना होगा। आप जिस सेक्टर में खुद का कैरियर बनाना चाहते हैं, यहां पर गलती की कोई गुंजाइश नहीं होती है। एक रोगी के जीवन की बात होती है, ऐसे में एक भी डिटेल को नजरंदाज करने पर आप उनकी जान मुसीबत में डाल सकते है। 

5.सही निर्णय लेने की क्षमता

कभी कभी डॉक्टरों को ऐसी भी स्थिति देखनी पड़ती है, जहां मरीज मौत के बिलकुल करीब होता है। उनकी जान बचाने के लिए जो भी अहम कदम उठाना पड़ें, जो उसके हित में, यहीं निर्णय उन्हें लेना पड़ता है। एक डॉक्टर के अंदर सही निर्णय लेने का गुण होना चाहिए ताकि उनके मरीज को किसी भी हालत में बचाया जा सकें। 

Also Read: Forest Officer कैसे बनें? योग्यता, प्रक्रिया, कार्य और सैलरी 

Doctor कैसे बनें? जाने पूरी प्रक्रिया

यदि आप डॉक्टर बनना चाहते हैं, तो फिर आपको निम्न बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। मेडिकल लाइन में अपना करियर बनाने के लिए आपको इन्हीं सब चरणों से गुजरना पड़ता है। 

1.12th में साइंस पढ़ें

डॉक्टर बनने के लिए आपको 12th पास करना होगा। आपको 12th में साइंस स्ट्रीम में बायोलॉजी लेकर पढ़ना होगा। तभी आप डॉक्टर बनने के सपने को पूर्ण कर सकते हैं। इंटरमीडिएट साइंस से क्लियर करने के पश्चात ही आप मेडिकल कोर्सेज करने के लिए पात्र माने जाएंगे। 

2.एंट्रेस एग्जाम की तैयारी करें

मेडिकल फील्ड में करियर बनाने के लिए सबसे पहले एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करना होता है। इसके बाद ही अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलता है। एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है। इसलिए इसकी तैयारी काफी अच्छी तरह से करनी होती है। 

3.देश या विदेश के मेडिकल टेस्ट फॉर्म भरें

इसके बाद आप अपने देश के साथ-साथ विदेश के भी मेडिकल टेस्ट फॉर्म भर सकते हैं। इसे क्लियर करने के बाद आप अपने देश के सबसे अच्छे मेडिकल कॉलेज या विदेश के अच्छे मेडिकल कॉलेज का एंट्रेंस एग्जाम निकाल सकते हैं। 

4.एंट्रेस एग्जाम क्लियर करें

सिर्फ फॉर्म भर देने से आप डॉक्टर नहीं बन सकते है, आपको एंट्रेस एग्जाम क्लियर भी करना होगा। इसके लिए बेहतर होगा कि कोई कोचिंग ज्वाइन करके अच्छे से नेशनल या इंटरनेशनल मेडिकल एग्जाम की तैयारी करें। 

5.कोर्स चुने और डिग्री ले

एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद आपको मेडिकल कोर्सेज को चुनाव होगा। आप अपनी इच्छा और सुविधा अनुरूप किसी भी कोर्स को चुन सकते हैं, और उस कोर्स में पढ़ाई करके डिग्री ले सकते हैं। 

6.इंटर्नशिप करें

अपना कोर्स कंप्लीट करने और डिग्री लेने के पश्चात आपको कुछ समय तक इंटर्नशिप करनी होगी। इस तरह से आपको एक्सपीरियंस मिलेगा जो आपके करियर के लिए काफी मददगार होते है। 

7.मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर करवाएं

मेडिकल काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के बगैर आप किसी भी मरीज का इलाज नहीं कर सकते हैं। इस वजह से मेडिकल काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और आपको भी अपनी डिग्री पूरी करने के बाद खुद का रजिस्ट्रेशन मेडिकल काउंसिल में करवाना होगा। 

8.किसी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करें

इतना सब करने के बाद आपको किसी अस्पताल में जाकर प्रैक्टिस शुरू करना होगा। किसी भी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करना इसलिए जरूरी है क्योंकि बगैर प्रैक्टिस के आप संपूर्ण रूप से डॉक्टर नहीं बनते है। इस वजह से आपको सीनियर्स के अंदर में प्रैक्टिस करना जरूरी है। 

9.खुद का क्लिनिक खोलें

इन सभी स्टेप को फॉलो करने के बाद यदि आप चाहे तो खुद का क्लीनिक भी खोल सकते हैं। खुद का क्लीनिक खोलने से आपको सारा काम स्वयं ही करना होगा। मरीजों को देखने के साथ-साथ उन्हें दवाई देने का काम भी आप ही को करना होगा। हालांकि, भविष्य में आप अपने साथ सहायक भी रख सकते है। 

टॉप मेडिकल कोर्सेज

12वीं के बाद स्टूडेंट को समझ में नहीं आता है कि उन्हें कौन से कोर्स में खुद को इनरोल करवाना चाहिए। हमने डॉक्टर बनने के लिए सारे जरूरी कोर्स नीचे सूचीबद्ध किए हैं। 

  1. MBBS
  2. BDS (बैचलर ऑफ़ डेंटल सर्जरी)
  3. BHMS (बैचलर ऑफ़ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
  4. नर्सिंग
  5. डाइटीशियन
  6. फिज़ियोथेरेपी
  7. वेटेरिनरी कोर्सिज़
  8. क्लिनिकल साइकोलॉजी
  9. हैल्थ इंस्पेक्शन
  10. फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट
  11. हॉस्पिटल मैनेजमेंट
  12. रिसर्च अपोर्चुनिटीज़

मेडिकल एंट्रेस के लिए आवश्यक दस्तावेज 

अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं और जिन कोर्सेज के बारे में हमें बताया है, उनमें से किसी में खुद को इनरोल करना चाहते हैं। तो यह भी जान लेना जरूरी है कि उस दौरान आपको किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है। 

  1. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट। 
  2. ग्रेजुएशन की मार्कशीट। 
  3. एप्लीकेशन फॉर्म।
  4. कॉलेज छोड़ने का सर्टिफिकेट। 
  5. हेल्थ सेक्टर में डिप्लोमा या वर्क एक्सपीरियंस की कॉपी।
  6. भारतीय नागरिकता का प्रमाण जिसमें जन्म प्रमाण पत्र या पासपोर्ट हो सकता है। 
  7. किसी मान्यता प्राप्त डॉक्टर द्वारा दिया गया ‘फिज़िकल फिटनेस सर्टिफिकेट’
  8. विदेश में पढ़ने जाने वाले छात्र का पासपोर्ट और वीज़ा।
  9. कैंडिडेट की 5 पासपोर्ट साइज़ फोटो। 
  10. लैंग्वेज टेस्ट स्कोर शीट IELTS, TOEFL आदि(विदेशी मेडिकल कॉलेज के लिए) 
  11. Statement of Purpose (SOP) की कॉपी 
  12. Letters of Recommendation (LORs) की कॉपी

किन किन क्षेत्रों में डॉक्टर बन सकते है?

डॉक्टर किस तरह बन जा सकता है और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है, इस विषय में तो हमने आपको बता ही दिया है। लेकिन डॉक्टर बनने के बाद आप किन-किन क्षेत्रों में काम कर सकते हैं, यह भी जान लेना भी जरूरी है।

1.आर्मी डॉक्टर

आर्मी कैंप में अक्सर लड़ाइयां होती रहती है, जिस वजह से ज्यादातर सोल्जर घायल हो जाते हैं। आप आर्मी डॉक्टर बन करके उनकी मदद कर सकते हैं। हालांकि इस फील्ड में काम करने वाले डॉक्टर की कमी नहीं है। किंतु यदि आप भी इस फील्ड में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आपको डिग्री प्राप्त करके आर्मी कैंप के लिए अप्लाई करना होगा। 

2.आयुर्वेदिक डॉक्टर

अक्सर लोग आयुर्वेदिक दवाइयां को ही ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। ऐसा माना जाता है कि इनके उपचार से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं होता है। अगर आप चाहे तो  आयुर्वेदिक डॉक्टर भी बन सकते हैं। हालांकि इस फील्ड में कार्यरत डॉक्टरों की संख्या काफी अधिक नहीं है, इसलिए मौके भी कई मिल सकते है। 

3.जानवरों के डॉक्टर

जिस तरह से हम मनुष्य की तबीयत बिगड़ती है, हमें चोट लगती है या फिर हमें कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या होती है, तो हम डॉक्टर के पास जाते हैं। ठीक इसी प्रकार जानवरों को भी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होती है, जिनके लिए जानवरों के डॉक्टर का होना जरूरी है। आप इस फील्ड में भी काम कर सकते हैं। 

4.होम्योपैथी डॉक्टर

होम्योपैथी चिकित्सा की एक प्राचीन पद्धति है। इस के द्वारा इलाज करने वाले डॉक्टरों की संख्या वर्तमान में काफी कम है। किंतु यदि आप चाहे तो आपकी एक होम्योपैथिक डॉक्टर बन सकते हैं। इस क्षेत्र में डॉक्टर बनने से आप नुकसानदेह दवाईयों के बजाय नेचुरल मेडिसीन का इस्तेमाल करके मरीजों का इलाज कर सकते है। 

5.RMP डॉक्टर

RMP मतलब Registered Medical Practitioner होता है। जो भी डॉक्टर मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया में रजिस्टर्ड है, केवल वे ही मेडिकल प्रैक्टिस कर सकते हैं।   

डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

हमारे देश में एमबीबीएस डॉक्टर का एवरेज सालाना पैकेज ₹0.5 लाख से लेकर ₹12.0 लाख के मध्य में हो सकता है। यदि आपने एमबीबीएस अच्छे कॉलेज से किया है, तो इस स्थिति में सालाना सैलरी ₹400000 से लेकर 25 लाख रुपए तक की होती है। इसको अगर महीने के अनुरूप देखा जाए तो यह लगभग ₹33000 से लेकर के ₹200000 तक की होती है। सरकारी डॉक्टरों की सैलरी इससे भी काफी अच्छी होती है। 

अगर किसी मेडिकल कॉलेज मे इंटर्नशिप की फैसिलिटी उपलब्ध है, तो आपको ट्रेनिंग करने के साथ सैलरी भी दी जाती है। यदि आप अच्छा अनुभव प्राप्त कर लेते है, तो पेमेंट में बढ़ोतरी भी हो जाती है। 

निष्कर्ष

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप सभी लोगों को यह बताने का प्रयास किया है कि डॉक्टर कैसे बनें? आप डॉक्टर बनने के लिए किन-किन कोर्सेज में इनरोल करवा सकते है, इसके बारे में भी हमने बताया है। आज के आर्टिकल में डॉक्टर बनने से संबंधित सारी अहम जानकारी आपको उपलब्ध करवा दी गई है। यदि इसके अलावा कोई और शंका शेष हो, तो आप कमेंट बॉक्स के जरिए पूछ सकते है। 

Wasim Akram

वसीम अकरम WTechni के मुख्य लेखक और संस्थापक हैं. इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है लेकिन इन्हें ब्लॉगिंग और कैरियर एवं जॉब से जुड़े लेख लिखना काफी पसंद है.

Leave a Comment